The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिले में अब तक 236935.72 मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। राज्य शासन की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। खाद्य विभाग के वेबसाइट में अब तक ऑनलाईन एंट्री के अनुसार 95 हजार 208 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है। जिले के 142 धान उपार्जन केंद्रों में 28 दिसम्बर तक 56805 किसानों से 236935.72 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 219741.48 मैट्रिक टन और पतला धान 17357.72 मैट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पूर्ण व्यवस्था के साथ धान खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्र की क्षमता के अनुसार किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है, किसान निर्धारित तिथि को आकर अपना धान विक्रय कर रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में पांच नवीन उपार्जन केन्द्र सहित 142 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है तथा सभी उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है। कलेक्टर सहित प्रशासनिक और विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *