The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

हीराबेन मोदी को राजिम भक्तिन मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूज्य माता हीराबेन मोदी के निधन हो जाने पर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में अपना विचार रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि हीराबेन मोदी एक ऐसी माता है जिन्होंने अपने आंखों से अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनते देखा और उसके आशीर्वाद से भारत को एक यशस्वी और दुनिया के सामने भारत को विश्व गुरु बनाने वाला प्रधानमंत्री मिला। ऐसे मां के चरणों में कोटि-कोटि नमन है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत देश का गौरव है और बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री हमारे तेली जाति का गौरव मान सम्मान है। देश को विश्व पटल पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री को जन्म देने वाली ऐसी महान माता को साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, महामंत्री डॉ दिलीप साहू, संयुक्त सचिव खोमन साहू, गोपाल साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव लोकनाथ साहू, सोहन साहू, रामकुमार साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor