The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शहर के दो युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक ढूढते पकड़ाये

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को अपने गिरफ्त में लिया है । आरोपियों के कब्जे से 5.300 किलो ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी की रात्रि में थाना कांकेर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की सुनील सोनकर पिता राजाराम सोनकर उम्र 48 वर्ष निवासी एमजी वार्ड कांकेर तथा आरोपी अनिल कुमार चंद्रवंशी पिता छन्नू लाल चंद्रवंशी उम्र 18 निवासी एमजी वार्ड कांकेर दोनो अपने पास एक थैले में गांजा रख कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है, उक्त सूचना की तस्दीक थाना कांकेर पुलिस द्वारा किया गया, तस्दीक के दौरान दोनो आरोपियों को नया बस स्टैंड बाजार शेड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, दोनो आरोपियों की तलाशी लिया गया दोनो आरोपियों के संयुक्त आधिपत्य से एक थैला में भरा हुआ 05.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, पुछताछ में उक्त गांजा को आरोपियों ने उड़ीसा से खरीदी कर बिक्री हेतु लेकर कांकेर आना बताया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 04/23 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर दोनो आरोपी सुनील सोनकर पिता राजाराम सोनकर उम्र 48 वर्ष निवासी एम जी वार्ड कांकेर तथा अनिल कुमार चंद्रवंशी पिता छन्नू लाल चंद्रवंशी उम्र 18 निवासी एम जी वार्ड कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *