The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अजब-गजब : क्लास में घुसते ही बेहोश हो जाती हैं लड़कियां,जाने पूरी खबर

Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गर्ल्स हाईस्कूल में इन दिनों अजब-गजब घटनाएं हो रही हैं। इस स्कूल में किसी भूत-प्रेत का साया पड़ने की कहानियां सुनाई जाने लगी हैं। दरअसल, अंधविश्वास से भरी इन कहानियों का आधार वह घटनाएं हैं, जो स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ हाल के दिनों में हुई हैं। स्कूल में पढ़ने वाली कई छात्राएं इन दिनों अजीब-अजीब हरकतें करने लगी हैं। कथित भूत-प्रेत के साये के कारण ये छात्राएं कक्षा में आते ही बेहोश हो जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई छात्राओं को बेहोशी के दौरान ही पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां जांच के बाद कुछ पता नहीं चला। अब प्रशासन ने एक मेडिकल टीम से स्कूल की सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराने की बात कही है। यह पूरा मामला जशपुर के बगीचा गर्ल्स हाईस्कूल का है, जहां पिछले कुछ दिनों से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं के बेहोश होने की खबरें आ रही हैं। बताया गया कि बगीचा कन्या हाईस्कूल की 11वीं साइंस में पढ़ने वाली छात्राओं में अजीब लक्षण दिख रहे हैं। वे स्कूल में अजीबो-गरीब हरकतें करती हैं। कक्षा में बैठे-बैठे ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो जा रही है और वह बेहोश हो जाती हैं। ऐसी कुछ घटनाओं के बाद पीड़ित छात्राओं के जब पास के अस्पताल ले जाकर जांच कराया गया, तो वहां सब कुछ सामान्य निकला। लेकिन उसके बाद भी ऐसी घटनाएं हुईं तो आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अभिभावक अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *