The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के ASI गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए आइईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में CRPF 153 बटालियन के ASI गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए ले जाया गया है। इस घटना के बाद जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पेगडापल्ली-सुनील चौकी क्षेत्र में नक्सलियों ने आइईडी प्लांट किया था। सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जब जवान आइईडी बम के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए बासागुड़ा के फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक उच्च केंद्र में ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *