The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन

Spread the love

नारायणपुर। जिला नारायणपुर स्थित अ समवाय, 29वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प नेलवाड़ में 26 अक्टुबर को बेगराज मीणा (उप-सेनानी), अखो यू सहायक सेनानी के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके तहत ग्राम चाँदगाव, तेरदूल, टिमनार, सिवनी और रेमावन्ड के ग्राम वासियों को बर्तन वितरण किया गया। इस दौरान कुल 250 ग्रामवासी लाभान्वित हुए।
सामान वितरण के उपरान्त बेगराज मीणा (उप-सेनानी) द्वारा सभी ग्रामवासियों को बच्चों की पढ़ाई, फौज में भर्ती एवं विभिन्न सरकारी नौकारी में आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल 29वी वाहिनी विगत वर्षाे से जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात है। तथा बल के द्वारा प्रत्येक वर्ष सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाता रहा है। सिविक एक्शन प्रोग्राम के अन्त में सभी लाभार्थी, ग्रामवासियों को रिफ्रेशमेन्ट भी वितरित किया गया व ग्रामवासियों ने 29वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की खुलकर प्रशन्सा की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor