The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भूमकाल दिवस पर वीर क्रांतिकारी अमर शहीद गुंडाधुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा भूमकाल दिवस के अवसर पर गुंडाधुर चौक (घड़ी चौक) में स्थापित वीर क्रांतिकारी अमर शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा वीर क्रांतिकारी अमर शहीद गुंडाधुर को याद करते हुये बताये,कि वीर क्रांतिकारी अमर शहीद गुंडाधुर का जन्म बस्तर क्षेत्र के एक छोटे से गांव नेतनार में हुआ,बस्तर के आदिवासी जननायक वीर शहीद गुण्डाधुर ने आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिये अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ भूमकाल आंदोलन की शुरूआत की थी। भूमकाल एक ऐसा आंदोलन था जिसने सम्पूर्ण बस्तर को हिला कर रख दिया था। आदिवासियों के प्रेरणा स्त्रोत गुंडाधुर ने बस्तर को अंग्रजो के हुकुमत से आजादी दिलाने के लिये अपना बलिदान दे दिया, इसलिये आज भी उन्हें बस्तर में देवता की तरह पूजा जाता है। हर वर्ष 10 फरवरी को भूमकाल दिवस के मौके पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है। उक्त अवसर पर श्री अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्री अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/नक्स0 ऑप्स) कांकेर,रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान,श्री गोविन्द वर्मा,पुलिस/ नगर सेना के अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी,एनएसएस व स्कूली बच्चों द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor