The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस्तर में देखो बस्तर थीम पर होगा टूरिज्म मीट का आयोजन – देश भर के कंटेंट क्रिएटर और टूर ऑपरेटर होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान एवं जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक फैम ट्रिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारत के विभिन्न राज्यों से ब्लॉगर, लेखक, यूट्यूबर, फोटोग्राफर को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति, बस्तर के आदिवासी संस्कृति और कला से संबंधित विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर बस्तर की विशेष पहचान को देश और विदेश में प्रचार करना है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री धम्मशील गणविर ने बताया कि इस आयोजन के द्वारा बस्तर में सामुदायिक पर्यटन, इकोटूरिज्म का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *