Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चार दिन शेष, सब कर रहे महाशिविरात्री का इंतजार, भव्य निकलेगी शहर में महाकाल की बारात, तैयारी जोरों पर

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। महाशिविरात्री की तैयारी को लेकर युवाओं ने पूरा जोर लगा दिया है। महाशिविरात्री पर्व को केवल चार दिन शेष है।नगर में पिछले दो वर्ष से भव्य महाकाल को बारात निकाली जा रही है। यह तीसरा वर्ष होगा जब लोग महादेश की बारात में बराती बनकर नाचेंगे। इसकी तैयारी लगातार जारी है। प्रचार प्रसार के लिए सबसे अधिक सोसल मीडिया का अधिक उपयोग किया जा रहा है। नगर में महादेव की बारात निकाली जाएगी। इसके लिए कलाकारों को भी बुलाया गया है। भव्य झांकी के साथ एक से बढ़कर एक करतब भी दिखाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, विकास केशरी सहित सभी युवा तैयार में जुटे हुए है। इधर मंत्री मोहम्मद अकबर भी स्वयं सोसल मीडिया के माध्यम से महाकाल की बरात में अधिक से अधिक लोगो को शामिल होने आमन्त्रित कर रहे है। भव्य तैयारी को देखकर लोग महाशिविरात्री पर्व का इंतजार कर रहे है। बैनर, पोस्टर, झंडा तोरण से पूरे शहर को सजाने की तैयारी है। तीसरा वर्ष होने के कारण ऐतिहासिक भोलेबाबा की बरात निकाली जाएगी। साथ ही भव्य अतिबाजी व पूरा शहर लाइट से सजाया जाएगा। धुमाल, झांकी, डंडा नाच, राउत नाचा, बैगा नाच की टोली साथ रहेगी, साथ ही 10 हजार लोगों के लिए महा प्रसाद की भी व्यवस्था भक्त महाकाल धर्म नगरी कवर्धा द्वारा किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor