The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

2 हजार रुपए के विवाद को लेकर हुआ विवाद, स्टूडेंट की हत्या

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार की रात दो हजार रुपए की लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कस्टडी में हत्या का आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है ।
घटना समता कॉलोनी इलाके के कृष्णा एडलैब्स के पास हुई। प्रियांशु अग्रवाल (19) यहां अपने 4-5 साथियों के साथ बातें कर रहा था। तभी रात करीब साढ़े 8 बजे के बीच वहां रोहित यादव (19) आ पहुंचा। उसने प्रियांशु के साथ पैसे को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने अपने पास रखी कैंची से उस पर कई वार कर दिए। काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।आस-पास के लोग उसे नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी की मौत हो गई। लोगों ने ही पुलिस को खबर दी। रोहित के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी जोरापारा का रहने वाला है। समता कॉलोनी के पास ही उसकी फ्लावर डेकोरेशन की दुकान होने की वजह से आस-पास के दुकानदार भी उसे जानते थे।
पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि आरोपी रोहित हिस्ट्रीशीटर अरुण यादव के संपर्क में था। वो कुछ ऐसे ही लोगों के लिए उगाही का काम करता था। उधारी वसूली और ब्याज वसूलने की भी बातें सामने आई हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि रोहित के पीछे और किन बदमाशों का हाथ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *