The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आईडी ब्लास्ट में सीएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद

Spread the love

बीजापुर। जिले में आईईडी ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के सहायक प्लाटून कमांडर शहीद हो गए हैं। घटना करीब सुबह 7 बजे के आसपास हुई है। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के एटेपाल और तिमेनार गांवों के बीच हुआ है. जहां पर सीएएफ की टीम इलाके में सड़क निर्माण के काम की सुरक्षा करने के लिए इलाके में सर्च अभियान पर निकली थी.
वहीं, पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की अलग-अलग टीमें एटेपाल और तिमेनार इलाके के शिविरों से पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. तभी जब वो एक इलाके से गुजर रही थी. इसी दौरान सीएएफ की 19वीं बटालियन के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव (58) का पैर धोखे से प्रेशर आईईडी बम पर पड़ गया. जिससे बम फट गया. वहीं, इस घटना में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *