Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अलगाववादी अमृतपाल सिंह का एक नया वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें वह पगड़ी के बिना दिखा

Spread the love

चंडीगढ़। अलगाववादी अमृतपाल सिंह का एक नया वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह अपने प्रमुख सहयोगी पपलप्रीत सिंह के साथ दिख रहा है। वीडियो में अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के और मास्क पहने हुए दिख रहा है। इस सीसीटीवी फुटेज पर कोई तिथि नहीं है और यह दिल्ली के एक बाजार का बताया जा रहा है। इसमें भगोड़ा अमृतपाल काला चश्मा पहने सड़क पर चलते हुए दिख रहा है, जबकि पपलप्रीत सिंह एक बैग के साथ उसके पीछे चलते दिख रहा है। इस नये फुटेज पर पंजाब पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है । पपलप्रीत कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor