Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया मोरो घर राहुल गाँधी के घर के पोस्टर का विमोचन

Spread the love

जिला महिला कांग्रेस के अभियान मोरो घर राहुल गाँधी के घर के पोस्टर का विमोचन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कविता साहू और जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी के साथ किया,जिले में महिला कांग्रेस के चलाये जा रहे अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ किसी भी षड्यंत्र को सफल होने नही देगा, कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई जिले में जो अभियान चला रही है यह उसकी बानगी है,पूरा देश इस राजनीतिक असहिष्णुता को देख रहा है,जनता जवाब देने तैयार बैठी है, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि पूरे जिले भर में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घरों में पोस्टर चस्पा किया जाएगा,जिला पंचायत सदस्य और महिला कांग्रेस की कोषाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के साथ सभी नगरीय निकाय,त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों के घरों में जा कर इस अभियान को गति देंगे,जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा फिजिकल और डिजिटल दोनों आयामो में यह अभियान चलाया जाएगा,जिले की तीनो विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये,सोशल मीडिया के जरिये महिला कांग्रेस न सिर्फ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का विरोध करेगी बल्कि भूपेश बघेल सरकार की किसान,युवा,और महिलाओ के लिए उठाये गए जनकल्याणकारी फैसलों से भी अवगत कराएगी….महिला कांग्रेस द्वारा पोस्टर अभियान के लिए ब्लाक स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की बात भी कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor