The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का बढ़ाया मान

Spread the love

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। कर्नाटक प्रवास में गए मंत्री लखमा ने हुबली में बोरे बासी के साथ आमा चटनी, पाताल चटनी, लहसुन चटनी, हरी मिर्च और प्याज का भी स्वाद लिया। मंत्री लखमा ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बोरे बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। पौष्टिकता से भरपूर बोरे बासी को सभी वर्गों द्वारा बडे चाव से खाया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *