The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब दुकान का सटर तोड़कर 11 लाख की चोरी

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। जिला मुख्यालय के शासकीय शराब दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सटर तोड़कर करीब 11 लाख रुपए नगदी रकम चोरी कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। वहीं दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दुकान के पास नजर आ रहे हैं जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है। जांच के दौरान कई संदिग्ध बाते भी सामने आई है, जिस लॉकर में शराब बिक्री की रकम रखी गई थी उसकी चाबी लॉकर में ही फंसी हुई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor