The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र 4 वर्षीय मासूम से रेप का मामला सामने आया। बालिका की मां की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने नाबालिग के विरुद्ध धारा 363, 376, 4,8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपचारी बालक को हिरासत में ले लिया है। घटना 3 अक्टूबर की शाम 4 बजे थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका वीडियो गेम खेलने के लिए अपने पड़ोसी के घर गई थी। इसी बीच नाबालिग ने बच्ची को घर के बाड़ी की ओर ले गया और रेप किया। बच्ची जब देर शाम 7 बजे तक घर नहीं आई, तब परिजन पड़ोसी के घर बालिका को ढूंढने के लिए गए तब बालिका बाड़ी की ओर से आ रही थी जिसके पीछे नाबालिग लडक़ा भी था। घर लौटने पर बच्ची की मां को बालिका की हरकत पर संदेह हुआ और पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती बताई, उसे सुनकर मां के होश उड़ गए। जिसके बाद मासूम को लेकर मां थाने पहुंची और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor