The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सतनाम संदेश शोभायात्रा में 16 दिसंबर को सम्मिलित होंगे विधायक अमितेश शुक्ला

Spread the love

राजिम । तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम जिला गरियाबंद के तत्वाधान में 16 दिसंबर दिन गुरुवार को तहसील मुख्यालय राजिम में संत बाबा खूबलाल टंडन सिलयारीबाहरा संतोष पुरी धाम के संचालक के सानिध्य में सतनाम शोभायात्रा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ला होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष तहसील परीक्षेत्र सतनामी समाज के चतुर मंडल करेंगे जिसमें मार्गदर्शक के रुप में मौजूद रहेंगे संरक्षक सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र आनंद मतावले गुरुजी, रामविशाल ओगरे संरक्षक सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर विराजमान होंगे जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति मधुबाला रात्रे, नगर पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष रुकमणी मांडले तथा नगर पंचायत राजिम के सभापति राजकुमारी राकेश मांडरे है। उक्त जानकारी विष्णु राम जांगड़े ने दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *