The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महासमुंद में 23 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान होगा शुरू,कलेक्टर ने ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों की ली बैठक

Spread the love

महासमुंद। बच्चों की सुरक्षा में दो बूंद जिंदगी के तहत जिले में 23 जनवरी 2022 से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। डॉ. अरविंद गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान की पूरी तैयारी और कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में पल्स पोलियों अभियान में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों को दवा पिलायी गयी। ज़िले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 12 हज़ार से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस बार भी लगभग 1 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *