The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कुरूद सांधा चौक पर ट्रैफिक जवान किया गया तैनात, हाईवे रोड ऊँचा हो जाने से यातायात संचालन में हो रहा था परेशानी

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। एसपी प्रंशात ठाकुर के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सभी चौकों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी चौकों कि कमियों का अवलोकन किया, जिसमें सांधा चौक में कुछ कमियां पाई गई,जिसमें सांधा चौक में ट्रैफिक जवान तैनात किया गया। एंव सभी बस चालकों को समझाइश दिया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीच-बीच में सड़क सुरक्षा आडिट किया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रा द्वारा कुछ दिन पूर्व भी कुरूद सांधा चौक में जाकर निरीक्षण कर कुरूद शहर कि ओर जाने वाले ब्रांच रोड को स्लोप एवं कर्व करने के लिए बताया गया था। जिसमें दुर्घटना पर रोक लगाया जा सके। आस पास में लगे बेतरतीब ठेलों को भी वहां से हटवाया गया था।
जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी एंव आमजनो को आवागमन करने में सुविधा होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *