Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डब्लूआरएस मैदान में इस बार 51 फीट का रावण का पु​तला द​हन होगा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दशहरा कार्यक्रम को इस बार सादगी से आयोजित करने की तैयारी है। रायपुर के डब्लूआरएस मैदान में हर साल 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार 51 फीट का ही पुतला बनाया जा रहा है। रावण के अलावा यहां कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला भी बनाया जाता था। इस बार सिर्फ रावण का ही पुतला बनाया गया है। 15 अक्टूबर की शाम यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरों और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में रावण दहन होगा। आम लोग भी यहां रावण दहन देखने आ सकेंगे। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor