The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Spread the love

** रायपुर, 30 मई 2023/ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्रीमती रेणु जी पिल्ले के नेतृत्व में वर्ष 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3 परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल

ह ् रिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना कत्र्तव्य भली भंती निभाते हुए देश और समाज की सेवा करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें ताकि उन्हे खुद पर गर्व हो कि जनता के लिए कार्य कर रहें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं को आमजनो तक पहंुचाने तथा समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लोगो से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने कहा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्री टी. सी. महावर और प्रशिक्षण संचालक श्रीमती सीमा सिंह भी मौजूद थे। प्रशिक्षु अधिकारियों में सुश्री नम्रता चैबे, श्री प्रखर चंद्राकर, श्री युवराज मरमट शामिल थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor