The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,चोरी की सुजुकी एक्सेस वाहन को किया जब्त

Spread the love

रायपुर। थाना सरस्वती नगर क्षेत्र से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले संघर्षरत दो बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मोहन शर्मा निवासी भवानी नगर टीचर्स कालोनी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 14 अक्टूबर की रात्रि अपनी सुजुकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी/04/सी एक्स/0609 को अपने घर के बाहर में खड़ी कर लाॅक किया था। प्रार्थी 15 अक्टूबर को देखा तो उक्त वाहन नहीं था। कोई अज्ञात चोर उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 195/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत दो बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सुजुकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी/04/सी एक्स/0609 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *