Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अधिकारियों ने लामबंद होकर एसपी को ज्ञापन सौंपा,कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की दी चेतावनी

Spread the love

लोरमी। आईएएस को सैंडिल दिखाने के मामले में तूल पकड़ लिया है, अब सभी अधिकारियों ने लामबंद होकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। आईएएस अधिकारी को सैंडिल दिखाने के मामले में इसके पहले आईएएस ने खुद जिला पंचायत सदस्य की शिकायत की थी। आईएएस रोहित व्यास ने देर रात पुलिस से इसकी शिकायत की थी और महिला जिला पंचायत सदस्य पर सुनियोजित साजिश का आरोप लगाया है। अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य पर शासकीय काम में बाधा डालने की भी शिकायत की थी और पुलिस से सुसंगत कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी पर आरोप लगाए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor