The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आज दिनांक 4 जून, 2023 को प्रातः 10ः00 से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं का विषय है ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष एवं पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 12 वर्ष तक, व 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष में होगी जिसमें पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे।प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियाँ साथ लानी होंगी। रजिस्टेªशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9ः30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गये हैं। विजेताओं को दिनांक 5 जून, 2023 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू-सर्किट हाऊस, सिविल लाईंस, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor