The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सरकार अपराध रोके वरना जनता के आक्रोश का सामना करने तैयार रहें – बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के युवक सिद्धार्थ के अपहरण को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चोरी,लूट, डकैती, तस्करी,चाकूबाजी जैसे अपराधों में तेजी आई थी साथ ही अब यहां पर अपहरण उद्योग भी पैर पसारने लगा है। इसका मतलब साफ है कि यह शांत छत्तीसगढ़ अब देशभर के अपराधियों की कर्मभूमि बनता जा रहा है।बृजमोहन ने कहा कि राजधानी रायपुर से पुलिस की नाक के नीचे से एक युवक का अपहरण करना और उसे 5 घंटे बाद राज्य के सीमावर्ती इलाके में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ देना यह बताता है कि अपराधियों में अब कानून का खौफ नहीं है। अपराधी खुलेआम डंके की चोट पर अपराध को अंजाम दे जाते हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है। अब तो अन्य प्रदेशों के अपराधी भी छत्तीसगढ़ को अपनी शरण स्थली बनाने लगे हैं क्योंकि उन्हें पता है यहां की सरकार उन्हें संरक्षण दे देगी। उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद के सहयोगी बम बाज गुड्डू पठान का भी लोकेशन छत्तीसगढ़ ही मिला था।बृजमोहन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपहरण जैसे गंभीर अपराधों पर सरकार रोक लगाएं नहीं तो जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor