The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने निकले कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट

Spread the love

प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए सूरजपुर से रायपुर निकली भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस में शामिल 40 कार्यकर्ताओं में से तीन का निधन हो गया और 6 व्यक्ति घायल थे जिनमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बिलासपुर एवं सूरजपुर कलेक्टर तथा एसपी से बात की। उन्होंने तत्काल घायलों को समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया।इनमें से मरने वालों में जयनगर निवासी 30 वर्षीय सजन पिता सोहन, 45 वर्षीय रुकदेव पिता सोनसाय सिंह और ग्राम अरा निवासी 28 वर्षीय अकरम रज़ा पिता मोहम्मद इसरार शामिल हैं। लटोरी के लालू गुप्ता और विशम्भर यादव को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है। साथ ही अमृतराम और रोशन देवांगन को सिम्स में भर्ती करवाया गया है।ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूरजपुर से रवाना हुए थे। ये जिस बस में सवार थे वो ट्रेलर से टकरा गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor