The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भोरमदेव शक्कर कारखाना के कर्मचारी फिर अनिश्चित हड़ताल की राह पर, चार सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। भोरमदेव शक्कर कारखाना के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। कारखाना में विगत 03 वर्षों से (2020-21 2021-22 एवं 2022-23) लगातार अधिकारी / कर्मचारी एवं श्रमिकों के अथक प्रयास से शक्कर रिकव्हरी उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती आ रही है। जिसके फलस्वरूप समस्त अधिकारी / कर्मचारी एवं श्रमिकों को (रिकव्हरी) प्रोत्साहन स्वरूप लाभांश राशि प्रदाय करें। संघ के अध्यक्ष रामचरण लांझी ने बताया कि शासन-प्रशासन एवं प्रबंधन से श्रमिक कल्याण संघ कारखाना के शक्कर उत्पादन में अतिरिक्त रिकव्हरी आने पर समस्त अधिकारी / कर्मचारी एंव श्रमिकों को 03 वर्षों के प्रोत्साहन स्वरूप लाभांश राशि प्रदान करने की मांग कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मंशानुसार एवं कारखाना में स्वीकृत रिक्त पद के अनुसार रिक्त पदों में कार्यरत श्रमिकों को सीधी भर्ती कर नियमीतिकरण करने की मांग करते है। शक्कर कारखाना के समुचित विभागों के कर्मचारियों एवं उच्च कुशल कर्मचारियों को पारिश्रमिक वेतन सीधी कारखाना से प्रदाय किया जाये एंव श्रमिकों को कार्य हेतु 11 माह का श्रम अधिनियम के तहत कार्य देने की कारखाना प्रबंधन द्वारा अनुबंध करने की मांग करते है। कारखाना में कार्यरत श्रमिक जो 10 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं जिनका पारिश्रमिक वेतन फिक्स कर प्रदाय करने की मांग। उक्त मांगों को संघ के मांग को जल्द से जल्द एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर श्रमिक हित पर कार्य करें। अन्यथा कारखाना के कर्मकार श्रमिकों द्वारा आगामी समय में अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य हो जायेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *