The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

असाइनमेंट पेपर जमा कराने आयी एमएलबी छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

जगदलपुर। स्कूल में एसांईमेंट पेपर जमा करने आई नाबालिक लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक अटल आवास का रहने वाला है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है।मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि 16 अप्रैल को नाबालिक के परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी स्कुल में एसांईमेंट पेपर जमा करने आयी थी जो घर वापस नहीं आयी है। काफी खोजबीन के बाद भी वो उन्हें नही मिल रही है जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल नाबालिक की तलाश में जुट गई नाबालिक की तलाश में पुलिस लगातार अलग अलग जगहों पर दबिश देकर सबूत जुटा रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत नाबालिक ओड़िसा में देखी गई है इसके बाद मोबाइल लेकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। इसके बाद पुलिस ने उस नाबालिक को जैयपुर आमागुड़ा से आरोपी के कब्जे से बरामद किया बातचीत के दौरान नाबालिक ने पुलिस को बताया कि शिव कुमार यादव ने उसे बहला फुसलाकर  पहले उसका अपहरण किया। अपहरण करने के बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाया। जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, भादवि 06पॉक्सो एक्ट के तहत के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

“सुभाष रतन पाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *