The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पर्यवेक्षक के रिक्त पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 10 अक्टूबर से

Spread the love

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों के लिए व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर जारी चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सत्यापन 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। सत्यापन का कार्य नवा रायपुर, अटल नगर में इन्द्रावती भवन के ब्लॉक-1, द्वितीय तल स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय के मिटिंग हॉल क्रमांक 02 एवं 04 में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षक के रिक्त 440 पदों पर चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा विगत 27 अगस्त को किया गया था, जिसका परीक्षा परिणाम दिनांक 20 सितंबर 2023 जारी किया गया।सभी चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकृत डाक के माध्यम से व्यापम द्वारा उपलब्ध कराये गये पते पर व्यक्तिगत रूप से पत्र प्रेषित किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से पत्र प्राप्त नहीं हो पाता है, तो ऐसी स्थिति में विभाग के वेबसाईट https://cgwcd.gov.in/recruitment से निर्देश डाउनलोड कर आवश्यक अभिलेख सहित सत्यापन हेतु संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु खुली सीधी भर्ती एवं परिसीमित सीधी भर्ती के लिए जारी चयन सूची निम्नानुसार है:-

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor