Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी सरिता अग्रवाल के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया का आशीर्वाद लिया

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में माता के दर्शन किए। बृजमोहन अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल भी मौजूद रहीं। बृजमोहन अग्रवाल देर शाम रायपुर से रतनपुर के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने मुंगेली जिला स्थित सरगांव में दंडी स्वामी आश्रम महामेरू पीठम में पूजा अर्चना की और श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम स्थित गुरुकुल के बच्चों से भी मुलाकात की । इसके बाद उनका काफिला रतनपुर के लिए निकला रात 8:00 बजे बृजमोहन अग्रवाल रतनपुर स्थित महामाया मंदिर पहुंचे। उन्होंने महामाया की पूजा अर्चना की और संध्या आरती में भी शामिल हुए। महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी और ट्रस्टी अरुण शर्मा, संतोष शर्मा समेत ट्रस्ट के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। महामाया माता का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ गिरजाबंध हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां भी पूजा अर्चना कर राम भक्त हनुमान का आशीर्वाद लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor