The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निगरानी दलों ने 32 करोड़ 75 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त

Spread the love

रायपुर। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 32 करोड़ 75 लाख रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रूपए की नगद राशि शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 25 हजार 101 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 76 लाख रूपए है। साथ ही 2946 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 47 लाख रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 46 लाख रूपए कीमत के 181 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 6 करोड़ 50 लाख रूपए है भी जब्त की गई हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में 12499 लाइसेंसी हथियारों में 10854 हथियार जमा किये गये हैं, 3 जब्त किये गये हैं और 28 कैंसल किये गये हैं। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1354 प्रकरण बनाये गये हैं और इसके अंतर्गत 1411 हथियार जब्त किये गये हैं। 81 लोगों को जिलाबदर किया गया है। एमवी एक्ट के अंतर्गत 4 लाख 74 हजार 84 प्रकरणों में 20 करोड़ 71 लाख 7 हजार 384 रुपए की कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत 1 लाख 49 हजार 478 प्रकरणों में 1 लाख 91 हजार 108 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है तथा 1 लाख 13 हजार 210 बाउंड ओवर किये गये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor