नाबालिग को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया था। फिर शादी का वादा कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसे लगातार धमकी देता रहा कि मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। इसी बात का डर दिखाकर युवक ने लड़की से डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में नाबालिग ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में लड़की ने बताया कि डेढ़ साल पहले सितंबर 2020 में उसकी मुलाकात विश्वजीत सिदार 23 वर्ष से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद विश्वजीत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसी बात का फायदा उठाकर उसने लड़की से रेप किया। पीड़िता ने बताया कि वह काफी दिन तक इस बात को अपने घरवालों से छिपाती रही थी। मगर उसने कुछ दिन पहले उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी के जलगढ़ गांव के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.