The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना जागरूकता अभियान के जिला अध्यक्ष बने आशीष पांडे

Spread the love

राजिम । मोदी सरकार की योजनाओं को देश के जन-जन तक पहुंचाने एवं जागरूकता लाने हेतु प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की शुरुआत केंद्रीय संगठन ने की है जिसका विस्तार छत्तीसगढ़ में भी हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक व राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सोनकर की अनुशंसा पर गरियाबंद जिले से आशीष पांडे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।ज्ञातव्य हो कि 2014 से मोदी सरकार के सत्ता में आते ही देश में युवा, महिला, किसान, गरीब, वृद्धों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली आवास एवं पेंशन समेत अन्य कई योजनाएं शुरू की गई है जिसे जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी होगी कि वह मोदी सरकार की समस्त योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में करें।

“संतोष कुमार सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor