IPL-2022 के लिए सभी 10 टीमें तैयार
THEPOPATLALदो दिन तक चले मेगा ऑक्शन के बाद IPL-2022 के लिए सभी 10 टीमें तैयार हो गई हैं। हर फ्रेंचाइजी को नए सिरे से पूरा स्क्वॉड बनाना था। लिहाजा हर टीम में कुछ मजबूती तो कुछ कमजोरी नजर आ रही है, लेकिन मुंबई, चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें काफी मजबूत लग रही हैं। IPL 2022 में सभी टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है और यह भी जानेंगे कि इनकी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है।ऑक्शन में मुंबई की टीम 48 करोड़ के पर्स के साथ आई थी। पहले दिन टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ और डिवॉल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ में खरीदा। हमेशा से शानदार तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली मुंबई की टीम ने इस बार भी पेस अटैक को मजबूत बनाया है और ऑक्शन के दूसरे दिन जमकर पैसा खर्च करते हुए जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स और टाइमल मिल्स जैसे खिलाड़ी खरीदे। मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम अभी तक रिकॉर्ड 5 बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। पांचों खिताब टीम ने रोहित शर्मा की लीडरशिप में जीते हैं। इस बार भी टीम की कमान हिटमैन के पास ही रहेगी।