The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री से आईसीएआई मध्य भारत क्षेत्रीय काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Spread the love

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में आईसीएआई के मध्य भारत क्षेत्रीय काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) के मध्य भारत क्षेत्रीय काउंसिल द्वारा रायपुर में आयोजित किए जा रहे 43वें रीजनल कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में 23 व 24 दिसंबर को इस रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor