The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भिलाई इस्पात संयंत्र में काम करने के दौरन हादसे का शिकार हुआ मजदूर, अस्तपताल में भर्ती

Spread the love

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां क्रेन के रोपवे में काम कर रहा मजदूर 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई है।जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 में एमसीके कुट्टी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड का ठेका श्रमिक संजय कुमार चक्रवर्ती (47) निवासी सेक्टर-6 काम कर रहा था। क्रेन के रोपवे पर कार्य के दौरान वह रोपवे से नीचे गिर गया। हादसे में संजय का दोनों पैर फैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *