Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhWorship

छत्तीसगढ़ ननिहाल से भांजे के भोग के लिए 3,000 क्विंटल सुगंधित चावल अर्पण

Spread the love

रायपुर। प्रभु श्री राम के जीवन निर्माण में छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहां चंदखुरी में प्रभु श्री राम का ननिहाल है। साथ ही वनवास के दौरान श्री राम छत्तीसगढ़ होते हुए ही लंका गए थे। ये बात धर्मस्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्री राम मंदिर, वीआईपी रोड पर सुगंधित चावल अर्पण कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, धर्मस्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, सांसद सुनील सोनी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की तरफ से 3,000 क्विंटल सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया। माननीय अतिथियों ने झंडी दिखा कर चावल के 11 ट्रक को रवाना किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पूरे छत्तीसगढ़वासी बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं कि, हम सबके भांजे प्रभु श्री राम के लिए छत्तीसगढ़ से सुगंधित चावल अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है। छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश आज बहुत प्रसन्न है कि 500 साल बाद प्रभु श्रीराम अपने घर वापस आ रहे हैं इस खुशी में पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। जब प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम को छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावलों का भोग लगाया जाएगा। उसके बाद महाभंडारे में महाप्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ वासियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन भी बधाई के पात्र हैं। कि उन्होंने राज्य के कोने-कोने से इस चावल को एकत्रित किया है।कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन ने किया था। राज्य के करीब 2,500 मिलों से ये चावल एकत्रित किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor