The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा नेता असीम राय पर बाईक सवार दो लोगों ने दागी गोली, मौत परिजनों व समर्थकों में छाया मातम

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय पर बाईक सवार दो हमलावरों ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।बता दे की इससे पहले भी नगर पंचायत चुनाव के दौरान असीम राय पर गोली चल चुकी है जिसमें वह घायल हुए थे।यह ताजा मामला पखांजूर की है जहां रविवार की रात लगभग 8 से 8.15 बजे के करीब बाइक सवार दो हमलावरों ने पुराना बाजार में बाइक से जा रहे असीम राय पर फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पखांजूर में अफरा तफरी का माहौल है हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है भीड़भाड़ वाली जगह पर घटित इस घटना ने पखांजूर पुलिस को भी सख्ते में ला दिया है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है असीम राय के परिजनों व उनके समर्थकों में मातम का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor