The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन मंत्री केदार कश्यप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री कश्यप से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से नारायणपुर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के लिए पहल जरूरी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor