Friday, November 13, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रदेश में गुरुवार को 16 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, रायपुर से मिले 3 मरीज

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में 14 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10,05,614 हो गई है, वहीं अब तक 9,91,841 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में अब 203 मामले सक्रिय हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। वहीं 20 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.10 प्रतिशत है। गुरुवार को प्रदेश भर में 15,562 सैंपलों की जांच हुई है। बता दें कि राजधानी रायपुर में 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश के 20 जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में गुरुवार को भी कोरोना संबंधी एक भी मौत नहीं हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor