The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCNational

पीएम मोदी ने की 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत,कहा— यह भारत की सैन्य ताकत का एक बड़ा आधार बनेंगी

Spread the love

रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह राष्ट्र को रक्षा के क्षेत्र में सशक्त करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि समय के साथ भारत अपनी रक्षा क्षेत्र में जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों पर निर्भर होता चला गया। समय के हिसाब से कंपनियों को अपग्रेड नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 41 ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ को नए स्वरूप में किए जाने का निर्णय, 7 नई कंपनियों की ये शुरुआत, देश की इसी संकल्प यात्रा का हिस्सा हैं। ये निर्णय पिछले 15-20 साल से लटका हुआ था। पीएम ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी सात कंपनियां आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बड़ा आधार बनेंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor