The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लिव-इन पार्टन ने दूसरे से अफेयर के शक पर प्रेमिका का लगा रेता,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरियाणा।गुरुग्राम में स्थित एक गांव में शनिवार को युवती की गला रेत कर उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। युवक-युवती दोनों लिव—इन रिलेशन में रह रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, राजस्थान के भिवाड़ी के रहने वाले आरोपी 23 वर्षीय राहुल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गुर्जर ने हरियाणा के पलवल इलाके की रहने वाली अपनी प्रेमी भारती की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी राहुल ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उसका युवती से अफेयर चल रहा था।दोनों प्रेमी पिछले ढाई साल से एक साथ लिव-इन में रह रहे थे। इसी के साथ दोनों राठीवास गांव में बस गए थे। 21 वर्षीय युवती पर उसके प्रेमी ने दूसरे अफेयर के शक में हत्या कर दी। आरोपी राहुल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *