The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत , रिश्तेदार के साथ जा रहा था गांव

Spread the love

दुर्ग। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नरसिंहपुर गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में रामसूरत गोड़ (65) की मृत्यु हो गई। मरकाडांड़ गांव निवासी रामसूरत गोड़ सोमवार को होली मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर नरसिंहपुर गांव गये थे। जब वह अपने गांव वापस लौट रहे थे, तब रात लगभग 11 बजे नरसिंहपुर गांव में नदी के करीब एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना में गोड़ की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह वन विभाग को घटना की जानकारी मिली, तब घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor