The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

होली में 6 करोड़ 35 लाख की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, तीन दिन में जमकर हुए देशी विदेशी शराब की बिक्री

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। जिले में होली के पहले शराब प्रेमियों ने जमकर तैयारी कर रखी थी तभी तो होली के पहले दो दिनों में करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। होली में जिले के 23 शराब दुकानों में 5 करोड़ से अधिक की शराब गटक गए। शराब दुकानों में होली की तैयारी को लेकर दुकानों में लंबी कतार लगी रही। जब तक दुकान खुले रहे शराब प्रेमियों की भीड़ हटने का नाम नही ले रहा था। शराब लेने धक्का मुक्की तक हुई। जिले 23 देशी विदेशी शराब दुकानों में होली के पहले दो दिनों में करीब 5 करोड़ से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जबकि होली के एक दिन बाद यानी 26 मार्च को 1 करोड़ 18 लाख 24 हजार की शराब बिकी है। यानी 23-23 व 25 मार्च के दिन दिनों में 6 करोड़ 35 लाख 89 हजार की शराब की बिक्री हुई है। इसमे सबसे अधिक देशी शराब की बिक्री हुई देशी शराब 3 करोड़ 81 लाख 55 हजार की बिकी है जबकि अंग्रेसी शराब 2 करोड़ 54 लाख 34 हजार की शराब की बिक्री हुई। इस प्रकार होली पर्व में शराब की जमकर बिक्री हुई है। इसके लिए आबकारी विभाग ने पहले ही तैयारी कर रखी थी। जबकि होली पर्व के दिन 25 मार्च को जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor