Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

होली क्रॉस कैथोलिक चर्च कवर्धा में आयोजित हुई गुड फ्राइडे की प्रार्थना

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। होली क्रॉस कैथोलिक चर्च कवर्धा में गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) की धर्म विधि संपन्न हुई। इस दौरान कैथोलिक समाज के लोगों ने समनापुर पुल चौक से होली क्रॉस चर्च तक क्रूस रास्ता के माध्यम से मानव जाति के लिए प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर आरोहित की जाने की पीड़ा को याद किया गया और प्रार्थना सभा हुई । इस संबंध में जानकारी देते हुए होली क्रॉस चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जॉन थेदूकिएल ने बताया कि कैथोलिक समाज में राख बुधवार से ईस्टर संडे तक चालीसा काल मनाया जाता है। इसी क्रम में गत रविवार को खजूर रविवार के रूप में मनाते हुए उसके बाद का पूरा  हफ्ता पवित्र सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।और इसी अवसर पर गुड फ्राइडे के दिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आज के दिन ही निर्दोष ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था और उनकी मृत्यु हुई थी जो तीसरे दिन रविवार को फिर से जी उठे । जिसे  ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि कैथोलिक समाज गुड फ्राइडे को बहुत पवित्र मानता है और इस दौरान ईसा मसीह ने जो निर्दोष होते हुए भी क्रूस पर चढ़ने की पीड़ा सही उनकी शहादत की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है और कैथोलिक समाज मे उपवास प्रार्थना रखी गयी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor