Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, इस बार घर से जब्त की शराब, आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा।अवैध शराब की बिक्री करने वालो पर आबकारी विभाग कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय / धारण के विरूद्ध आबकारी विभाग कबीरधाम के बोड़ला वृत्त प्रभारी अभिनव रायजादा, गीता साहू एवं अभिनव आनंद बख्शी आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचनानुसार ग्राम तरेगांव तहसील बोड़ला थाना तरेगांव जंगल में छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश झरिया के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी करने पर 35 नग पाव, मदिरा 25 नग देशी मदिरा प्लेन एवं 10 नग गोवा व्हिस्की मदिरा कुल 6.3 बल्क लीटर बरामद कर जांच पश्चात् सीलबंद कर कब्जे आबकारी लेकर प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की संशोधित धारा-34(1) ख एवं 34(2) के अन्तर्गत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिला की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आरक्षक इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, विद्या सिंह परमार, कमल मेश्राम, नगर सैनिक गजेंद्र धुर्वे, शेखर नाथ योगी, वाहनचालक डायमंड साहू, राजेश कौशिक का विशेष योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor