The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCWorship

भगवान भोले शंकर की समरसता कावड़ यात्रा 11 को निकलेगी

Spread the love

रायपुर ।प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रविवार सुबह 9 से भगवान भोले शंकर समरसता कावड़ यात्रा सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बूढ़ा तलाब चौक श्रीबूढ़ेश्वर मंदिर से महादेव घाट श्री हाटकेश्वर नाथ मंदिर के लिए आयोजित हो रही है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव रहेंगे। साथ में हिंदू जागरण मंच के संगठन महामंत्री राजेश भार्गव भी रहेंगे विशेष अतिथि के रूप में भारत सेवा आश्रम संघ के जनरल सेकेट्री स्वामी सिवरूपा नंद महाराज, दुधाधारी मठ के महंत रामसुंदर महाराज, रामकुण्ड लक्ष्मीनारायण मंदिर मठ के महंत वेदप्रकाश महाराज और रायपुर लोकसभा के सांसद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे और कावड़ यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को प्रारंभ करेंगे। इस इस भव्य कार्यक्रम का प्रबंधन समाज सेवी दद्दू देवांगन, मयंक गोस्वामी और उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू और उनकी पूरी टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में पूरे रायपुर शहर से लगभग 6000 छ हजार से अधिक शिव भक्तों का भाग लेने की भरपूर संभावना है और उन सभी भक्तो के लिए महादेव घाट में जल चढ़ाने के पश्चात सदाफल आश्रम के पास साई पैलेस में महाप्रसादी भोजन की व्यवस्था भी की गई है उन्होंने अपील की है कि आप सभी इस समरसता कावड़ यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *