Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाप-बेटा और दादा ने मिलकर एक युवक पर चाकू से किया हमला,दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

Spread the love

रायपुर। टिकरापारा इलाके में बाप-बेटा और दादा ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। टिकरापारा थाना क्षेत्र में घटित घटना पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दादा की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी युवक सैयद दस्तगीर का पूर्व से शरीफ से विवाद था। बुधवार देर रात करीबन 1.30 बजे संजय नगर चौक पर दोनों के बीच इसी पर फिर विवाद पैदा हो गया। इस दौरान आरोपी शरीफ के साथ उसका पिता शहीदउद्दीन और दादा ताजुद्दीन मौजूद थे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी शरीफ ने अपने पास रखे चाकू से घायल दस्तगीर के पसली पर वार कर दिए, जिससे उसके सीने, पेट और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और दादा की ​तलाश में जुटी है पुलिस।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor