The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

बड़ी खबर(रायपुर)राजधानी में फिर चाकूबाजी,जुआ खेलने मना करने पर मारा युवक को चाकू

Spread the love

दो के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके जुआ खेल रहे युवकों को टोकने पर दो लोगों ने हत्या करने की नियत से चाकू मार दिया। जिसके चलते युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर टिकरापारा निवासी हेमराज बंजारे पिता खेमराज बंजारे उम्र 22 साल ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने दोस्त अभिषेक सिंह को लेने कमल विहार गया था,वापस आते समय रात 11.30 बजे सुमित नगर टिकरापारा में कुछ लोग स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेल रहे थे। जिन्हे जुआ खेलने से मना करने पर हैदर मुसलमान 20 वर्ष गोलू उडिया 20 वर्ष निवासी ताज नगर रायपुर ने अपने पास चाकू निकाल कर तु कौन होता है जुआ खेलने से मना करने वाला कहकर गाली—गलौच करते हुए हत्या करने की नियत से चाकू से वार कर घायल कर दिये।पीड़ित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor