The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बेटी दामाद के यहां इलाज के लिए गई महिला के घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Spread the love

बलौदाबाजार।घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगदी तथा 40 तोला चांदी एवं एक सोने का लाकेट चोरी कर लेने की रिपोर्ट सिमगा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चौरेंगा बलौदाबाजार निवासी श्रीमती गंगा वर्मा 55 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपना इलाज कराने बेटी दामाद के घर ग्राम मोहतरा थाना बेमेतरा गई थी। जाते समय घर का चाबी पड़ोसी को लाइट जलाने के लिए देकर गई थी। 14 अप्रैल को पड़ोसी ने फोन करके बताया उसके घर का ताला टुटा हुआ है तब वह वापस आकर देखी तो आलमारी का लॉक तोड़कर किसी ने उसमें रखा नगदी 15 हजार रुपये एवं 40 तोला चांदी का लच्छा एवं एक नग सोने का लॉकेट चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor